मैहर पशु चिकित्सालय को मिली संचालक एवं सिविल सर्जन डॉक्टर के रूप मे एक और सौगात ….. मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी
शीघ्र ही पशु चिकित्सालय मैहर जिला पशु चिकित्सालय मे होगा परिवर्तित
(मैहर) मैहर जिले के कर्मठ कार्य के प्रति सजग विधायक श्री कांत चतुर्वेदी जी के अथक प्रयासो से चल रहे विधानसभा सत्र मे मध्यप्रदेश राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पशुपालन एवं डेयरी मंत्री लखन पटेल से मैहर मे खुले पशु चिकित्सालय को पशु जिला चिकित्सालय बनाने के संदर्भ मे चल रहे विधानसभा सत्र मे प्रश्न पूछा, मंत्री जी ने कहा कि मैहर मे पहले से ही पशु चिकित्सालय संचालित है। तब मैहर के लोकप्रिय विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने इसका प्रतिउत्तर देते हुए कहा कि मेरा क्षेत्र अब जिला के रूप में अस्तित्व में आ गया है अभी जिले मे अनुकूल व्यवस्थाएं नहीं हो पा रही है। इस हेतु मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि मेरा मैहर जिला आखिर कब पशु जिला चिकित्सालय के अस्तित्व में आएगा। कृपया समय सीमा बताएं। मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी जी ने इस संदर्भ मे दूसरा प्रश्न पूछते हुए कहा कि माननीय अध्यक्ष महोदय मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव जी की भी यह परिकल्पना है की कोई भी जानवर बाहर न जाए जिनको चोट लगती है तो उनका तुरंत उपचार हो। इस संदर्भ मे मंत्री जी ने कहा कि विधायक जी के प्रश्न सार्थक है जिला पशु चिकित्सालय का प्रपोजल कलेक्टर महोदय को भेजा जा चुका है और कहा गया है कि जल्द ही मैहर कलेक्टर महोदय इसका एस्टीमेट बनाकर भेज देवे। इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी। आपके विशेष अनुग्रह पर संचालक एवं सिविल सर्जन पदस्थापना कर दी गई है।
रवींद्र सिंह मंजू सर मैहर की कलम कहती है कि निश्चित ही मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी मैहर जिले को विकास की एक से बढ़कर एक सौगात प्रदान कर रहे है। व्यक्ति नही बोलता व्यक्ति का कार्य बोलता है और यह मैहर की धरा के लोगों को देखने को मिल रहा है। ऐसे विकास रूपी सारगर्भित पृश्नो को विधानसभा सत्र में उठाने के लिए मैहर की जनता जनार्दन हृदय से विधायक जी को धन्यवाद प्रदान किया है।
✍️ रवीन्द्र सिंह (मंजू सर)
RPKP INDIA NEWS
मैहर
