एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिला प्रशासन, जन प्रतिनिधि, के नेतृत्व में मुक्तिधाम एवम बाबा तालाब मैहर में किया गया बीज का छिड़काव एवम पौधा रोपण
(मैहर) एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मैहर जिला प्रशासन, जन प्रतिनिधि, नगर पालिका, आम जन , एन जी ओ संस्थान के तत्वाधान में मुक्तिधाम एवम बाबा तालाब में विस्तृत रूप से पौधा रोपण एवम बीज रोपण किया गया। इस अवसर पर मैहर कलेक्टर रानी बाटड , मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी , पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सन्तोष सोनी , एस डी एम विकास सिंह, तहसीलदार जितेंद्र पटेल, सी एम ओ लाल जी ताम्रकार, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि नितिन ताम्रकार, थाना प्रभारी अनिमेष दिवेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी, रवींद्र सिंह मंजू सर, राज दिवेदी, राहुल पटेल, आकाश अग्रवाल, दयाराम शुक्ला , अखिलेश सिंह, महेश कुशवाहा, दीपक बढोलिया, शिव मोहन गौतम, मदन चौरसिया, अनीश आर्य, गया कुशवाहा, शाहिद खां, रवि शंकर गर्ग, राजीव चौधरी, राकेश कुशवाहा, कृष्ण कुमार गुप्ता, स्वैच्छिक संगठनों में अरुण तनय मिश्रा , अजय मिश्रा, मनोज शुक्ला, जयंत जैन, दीप्ति सिंह, राजेंद्र सिंह, रामकुमार विश्वकर्मा, सुमित, अनिकेत पाल , सुमित जगयासी, कैलाश बढ़ोलिया के साथ पत्रकार साथियों में शनि जैसवाल, गोवर्धन गुप्ता, नीरज यादव आदि लोगो के सहयोग से पौधा एवम बीज रोपण किया गया।

मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी एवम कलेक्टर महोदया श्री मति रानी बाटड जी ने इस अवसर पर कहा कि पेड़ हैं तो कल है आम जन मानस से कहा कि हम सभी को अपने आस पास एक पेड़ निश्चित लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। आइए हम सभी एक पेड़ मां के नाम अभियान की मुहिम में जुड़कर पर्यावरण को बढ़ाए बढ़ रहे ग्लोबल वार्मिंग को रोके क्योंकि पेड़ है तो कल है पेड़ है तो जीवन है। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, पुलिस प्रशासन, एन जी संस्थान, आम जन मानस का उल्लेखनीय सहयोग रहा।
✍️ रवीन्द्र सिंह (मंजू सर)
RPKP INDIA NEWS
मैहर
