ओमप्रकाश त्रिपाठी पंचतत्व में विलीन
(विजयराघवगढ) नगर के पड़ोसी ग्राम बंजारी निवासी ओमप्रकाश त्रिपाठी 68 वर्ष जबलपुर में चिकित्सालय में इलाजरत थे। कल रात्रि अचानक हृदय गति अवरुद्ध हो जाने के कारण गोलोक वास हो गया जिन्हें वाहन द्वारा प्रातः गृह ग्राम बंजारी लाया गया। रोते बिलखते परिवार के अंतिम दर्शन उपरांत उनके निवास से शवयात्रा निकाली गई जिन्हें मुक्ति धाम में उनके जेष्ठ पुत्र अजय त्रिपाठी द्वारा मुखाग्नि दी गई। इसके उपरांत उपस्थित जनों द्वारा दो मिनट का मोन रखकर उनकी आत्म शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दे। साथ ही शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। इस अवसर पर उनके शोक संतप्त परिवार सहित जिले से आए जनप्रतिनिधि व क्षेत्रीय अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि एवम गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
