एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत, केंद्रीय मंत्री ने सीएम राइज स्कूल परिसर में किया वृक्षारोपण
(खरगापुर) देशवासियों से ’एक पेड़ मां के नाम’ लगाने के आह्वान पर शनिवार को केंद्रीय मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र कुमार खटीक ने सीएम राइज स्कूल खरगापुर परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के कार्यक्रम का आयोजन खरगापुर में किया गया जिसमें एक पेड़ अपनी मां के नाम पर रोपा गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाने की अपील भी की है। 
इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के 50 पौधे लगाए गए। आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष दीप्ति कोरी ने कहा कि जीवन में रिश्तों का बहुत बड़ा योगदान होता है। सभी रिश्ते बहुत महत्वपूर्ण होते हैं लेकिन मां का रिश्ता बहुत ही निस्वार्थ होता है। इस अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज करानी चाहिए। एक पेड़ मां के नाम अभियान सभी के प्रयासों से ही सफल होगा। इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस मुहिम में शामिल होकर एक पेड़ अपने अपने क्षेत्र में अवश्य लगाएं। प्रकृति का संरक्षण हम सब की जिम्मेदारी है। सभी के प्रयास से यह अभियान एक जन आंदोलन बन सकता है।

खरगापुर मुख्य नगर पंचायत अधिकारी अरविंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम थीम का जो कार्यक्रम है, उसके तहत निकाय क्षेत्र अंतर्गत सीएम राइज स्कूल के खुले प्रांगण में अध्यक्ष, पार्षदों-समाजसेवियों ने 50 पेड़ फलदार पौधों का पौधरोपण किया है। सभी ने एक पेड़ मां के नाम लगाया है। सभी उसकी देखभाल और सिंचाई भी करेंगे। इस अभियान को आगे बढ़ते हुए अभी पांच हजार पौधों का पौधरोपण किया जाना है।
आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद खरगापुर के सीएम राइज स्कूल परिसर में नगर परिषद अध्यक्ष दीप्ति कोरी, प्राचार्य धनराज सिंह लोधी, पूर्व संसदीय सचिव सुरेंद्र प्रताप सिंह बेबी राजा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय यादव, पूर्व कॉर्पोरेट बैंक अध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रामगोपाल चौरसिया, हरदेव सिंह राजा जू राजा, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, राजीव सोनी, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल यादव, पार्षद डॉक्टर प्रदीप साहू, बाली रायकवार, ब्रजेश अहिवार के अलावा सैकड़ो की संख्या में समाजसेवी एवम भाजपा कार्यकर्ता सम्मलित रहे।
✍️ (शिवराज सिंह)
RPKP INDIA NEWS
टीकमगढ़
