नगर खरगापुर में पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न
(टीकमगढ़) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देशव्यापी अभियान व मुख्यमंत्री मोहन यादव के आह्वाहन पर तथा कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधरोपण किया जा रहा है।
इसीक्रम में आज एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत नगर परिषद खरगापुर द्वारा एक्सीलेंस स्कूल में 101 पौधे लगाये गये। साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, पार्षदगण संबंधित अधिकारी सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
