6 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
(टीकमगढ़) खरगापुर पुलिस थाने के अंतर्गत खरो गांव में 6 वर्षीय नाबालिक के साथ हुआ दुष्कर्म पुलिस ने किया मामला दर्ज। टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना खरगापुर के प्रभारी पंकज शर्मा ने रविवार की दोपहर जानकारी देते हुए बताया कि खरगापुर पुलिस थाने के अंतर्गत खरों गांव आता है जहां पर 6 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
उन्होंने बताया कि नाबालिग गांव से अपने खेत पर जा रही थी तभी गांव के ही एक 17 साल के नाबालिक द्वारा दुष्कर्म किया गया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर नाबालिग का मेडिकल चेकअप कराया गया और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में तुरंत आरोपी की घेराबंदी करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
✍️ (शिवराज सिंह)
RPKP INDIA NEWS
टीकमगढ़
