कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा 5 से 30 जून तक चलाये गये जलगंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट कार्य हेतु
निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
(कटनी) जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रदेश में जल स्त्रोतों तथ नदी, तालाबों, कुआं, बावड़ी तथा अन्य जल स्त्रोतो के जल संरक्षण एवं पुर्नजीवन के लिये विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर 5 जून से 16 जून तक विशेष अभियान संचालित किया गया। उक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावित होने वाले नदियाँ और उनमें मिलने वाली सहायक नदियॉ एवं जल संरचनाओं के पुनर्जीवीकरण किया जाना था। शासन के निर्देशों के परिपालन में ज़िला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा सामाजिक संस्थाओं एवं जनसहयोग से इस अभियान में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए कटनी के कई जल स्रोतों के पुनर्जीवन हेतु कार्य किया गया जिसका एक प्रमुख उदाहरण माई नदी पुनर्जीवन कार्य रहा। ज़िला कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा आज दिनांक 8 जुलाई 2024 को उक्त अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य हेतु नगर निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल, प्र कार्यपालन यंत्री केपी शर्मा, सुधीर मिश्रा, उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त वाहन सुपरवाइज़र अरविंद कुमार प्यासी, प्र समयपाल कामता प्रसाद पांडेय, मेट वीरेंद्र देववंशी अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
