महापौर प्रीति संजीव सूरी द्वारा ईश्वरीपुरा वार्ड में रोड नाली कवरिंग कार्य का किया भूमिपूजन

(कटनी) महापौर प्रीति संजीव सूरी द्वारा दिनांक 6 जुलाई 2024 को ईश्वरीपुरा वार्ड के दिलावर चौक में लगभग 8 लाख की लागत से बनने जा रही रोड एवं नाली कवरिंग निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर वार्ड के नागरिकों को विकास कार्य की सौगात देते हुए, सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं पौधों को संरक्षण देने हेतु अपने आस पास में जनजागरूकता लाने की अपील की गई। जिससे की विकास कार्यों के साथ साथ अपने आस -पास का वातावरण भी स्वच्छ एवं सुन्दर हो। इस दौरान स्थानीय पार्षद अजरा शाहीन, एमआईसी सदस्य सुभाष साहू, पार्षद शकुंतला सोनी, सीमा श्रीवास्तव, उपयंत्री शैलेंद्र प्यासी, ठेकेदार नाज़ू भाई एवं अन्य स्थानीय जनों की उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें