नामांतरण प्रकरणों के निपटारे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के पहले ही दिन निपटे 103 प्रकरण
(कटनी) सीमांकन प्रकरणों के निराकरण की तर्ज में नामांतरण प्रकरणों के निपटारे के लिए संचालित विशेष अभियान के पहले ही दिन रिकार्ड 103 नामांतरण प्रकरणों का निपटारा किया गया। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देश पर जिले में संचालित इस विशेष अभियान के दौरान रिकॉर्ड 4 हजार 980 सीमांकन प्रकरणों का निपटारा किया जा चुका है।अधीक्षक भू-अभिलेख डॉ राकेश कुमार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सोमवार को स्लीमनाबाद तहसील में 20, विजयराघवगढ़ तहसील में 18 नामांतरण प्रकरणों का निपटारा किया गया। इसी प्रकार रीठी, बडवारा और कटनी में 15-15 नामांतरण और बरही में 5 नामांतरण प्रकरणों का निपटारा किया गया।बताते चलें कि कलेक्टर श्री प्रसाद ने नामांतरण प्रकरणों के निराकरण के विशेष अभियान के तहत नामांतरण प्रकरणों के निपटारे हेतु नायब तहसीलदारों को प्रतिदिन नामांतरण के कम से कम पांच और तहसीलदार को 10 प्रकरणों के निराकरण का लक्ष्य दिया है।
