विधायक श्री लारिया, संभाग कमिश्नर डॉ. रावत, कलेक्टर साथ पहुंचे ग्राम मेहर उल्टी-दस्त प्रभावित परिवारों से की चर्चा

Advertisement

हर संभव मदद की जाएगी अच्छे से अच्छा इलाज कराया जाएगा पेयजल आपूर्ति हेतु नलकूप खनन होगा -संभागायुक्त डॉ. रावत

(सागर)  नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, संभाग कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत, कलेक्टर श्री दीपक आर्य के साथ नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मेहर पहुंचे, जहाँ उन्होंने विगत दिवस उल्टी दस्त प्रभावित परिवारों से चर्चा की एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम श्री विजय डेहरिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरे, पीएचई के अधिकारी श्री हेमंत कश्यप सहित अन्य अधिकारी, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद था।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें