एक पेड़ मां के नाम के तहत नगरपालिका मैहर द्वारा किया गया संकुटा तालाब में सघन पौधा रोपण

Advertisement

(मैहर) एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नगरपालिका मैहर के तत्वाधान में संकुटा तालाब में किया गया सघन पौधा रोपण। ज्ञात हो गत कई दिनों से मैहर में यह अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत तीव्र गति से चलाया जा रहा है। पूर्व में मैहर नगरपालिका को जल सवर्धन योजना में मध्य प्रदेश में नगरपालिका को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था।

इस अभियान में प्रमुख रूप से मैहर सीएमओ लाल जी ताम्रकार, राहुल पटेल , आकाश अग्रवाल, दयाराम शुक्ला, पार्षद जितेंद्र पांडेय, पवन दुबे, नरेंश चौधरी, पत्रकार संतोष प्रसाद तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र सिंह मंजू सर, वेद गुप्ता, चंदू अग्रवाल आदि नगरपालिका स्टाफ की गरिमा रूपेण उपस्थित में किया गया।

इस अवसर पर मैहर सी एम ओ जी ने कहा कि पेड़ है तो कल है। हम सभी का दायित्व है कि एक पेड़ मां के नाम के अभियान में जुड़कर आने वाले कल को सुरक्षित करे।

✍️ रवीन्द्र सिंह (मंजू सर)
RPKP INDIA NEWS
              मैहर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें