कलेक्‍टर व एसपी ने किया मोहर्रम पर्व पर विभिन्‍न क्षेत्रों का लिया जायजा

Advertisement

(जबलपुर) कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना और एसपी श्री आदित्‍य प्रताप सिंह ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ मोहर्रम की व्‍यवस्‍थाओं को लेकर शहर के महत्‍वपूर्ण क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्‍होंने रानीताल स्थित करबला पहुंचकर व्‍यवस्‍थाओं को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिये। कलेक्‍टर व एसपी ने गढ़ा क्षेत्र का भ्रमण करते हुये मदन महल स्थित दरगाह पहुंचे। जहां मुबारक अली कादरी से भेंट कर वहां की व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में आवश्‍यक चर्चा की और कहा कि व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने में वे सहभागी बने। मदन महल दरगाह के बाद मदार चिल्‍ला क्षेत्र का भी भ्रमण किया और मोहर्रम की सवारी व ताजिया के रूट के साथ आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाओं को देखा। इस दौरान नगर निगम कमिश्‍नर श्रीमती प्रीती यादव, अपर कलेक्‍टर श्रीमती मिशा सिंह और एडीशनल एसपी श्री समर वर्मा, श्री प्रदीप शेंडे, सोनाक्षी सक्‍सेना सहित अन्‍य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। क्रमांक/2282/जुलाई-108

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें