कलेक्टर की उपस्थित में दिया गया नए कानून का प्रशिक्षण
(सतना) बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मैहर कलेक्टर रानी बाटड की उपस्थिति में अभियोजन अधिकारी गणेश पाण्डेय द्वारा जिले के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं विभागीय अधिकारियों को 1 जुलाई से लागू नए कानून का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह, एसडीएम मैहर विकास सिंह, एसडीएम अमरपाटन आरती यादव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्रीमती बाटड ने नए कानून के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बदलते अपराधिक स्वरूप को देखते हुए नवीन परिभाषाओं एवं विवेचना में तकनीक का प्रयोग, नए कानून का उद्देश्य आमजनों को त्वरित न्याय, जीरो एफआईआर देश के किसी भी थाने पर दर्ज कराई जा सकेगी। एफआईआर अब ऑनलाइन भी करा सकते हैं। शिकायत दर्ज, अनुसंधान प्रक्रिया एवं साक्ष्य अभिलेखन में डिजिटल प्रणाली के प्रयोग को अपनाया गया है, जैसे-जप्ती की कार्यवाही की ऑडियो-वीडियोग्राफ़ी से अवगत कराया गया।
