सीएम राइज स्कूल जौरा में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

(मुरैना) सुजागृति समाजसेवी संस्था द्वारा सीएम राइज हाईस्कूल जौरा एवं शासकीय हाईस्कूल चैना में औषधी उद्यान के लिये गड्ढों की खुदाई एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गूगल, शतावर, अश्वगंधा, आमला, महुआ, नींबू, काला सिरश, अर्जुन, कनेर, चम्पा, नीम आदि विभिन्न 12 प्रजातियों की औषधी पौधों का रोपण किया गया। जिसका उद्देश्य बच्चों व शिक्षकों में जागरूकता पैदा करना है। कार्यक्रम में स्कूलों की प्रिंसिपल, स्टाफ, बच्चों द्वारा पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था अध्यक्ष श्री जाकिर हुसैन द्वारा किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें