पुलिस प्रशिक्षण शाला में एक पेड मां के नाम अभियान के तहत रोपित किए गए पौध

(उमरिया) प्रदेश शासन के आव्हान पर उमरिया जिले में भी एक पेड मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण का कार्य जारी है । यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा । अभियान के तहत पुलिस प्रशिक्षण शाला उमरिया में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीटीएस प्रतिमा पटेल सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा पीटीएस आवासीय कॉलोनी में फलदार/फूलदार एवं छायादार वृक्ष लगाए गए। पुलिस अधीक्षक पीटीएस ने कहा कि वृक्ष प्राणवायु प्रदान करते हैं। सभी के लिए पौधारोपण करना और उसे बचाना बेहद जरूरी है।पेड़ ही जीवन है। पेड़ पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है। यदि पेड़ पौधे ना हो तो हम सब सांस नहीं ले सकते हैं इसलिए जीवन के लिए हम सब को संकल्प लेना चाहिए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें