भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला स्तर पर मैहर जिले में की गई पत्रकार वार्ता
(मैहर) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री हरिशंकर खटीक के नेतृत्व में जिला स्तर पर जिला मैहर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सम्पूर्ण देश एवम राज्यो में जो विकास रूपी कार्य किया है एवम योजनाओं के अभियान के तहत के जानकारी प्रदान करने को लेकर प्रिंट एवम इलेक्ट्रानिक मीडिया पत्रकार साथियों की एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, जिला महामंत्री विश्वनाथ सिंह तिवारी, जिला सह मीडिया प्रभारी रवींद्र सिंह (मंजू सर), जिला मंत्री कुलदीप तिवारी, मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी आदि मंचासीन रहे। सभी पत्रकार साथियों की गरिमामय उपस्थिति के बीच में प्रदेश महामंत्री हरि शंकर खटीक ने अपने उद्बोधन में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि सशक्त मजबूत नायक और निरंतर तीसरी बार बनने वाली भाजपा सरकार के लिए 140 करोड़ देशवासियों को आप सभी लोगों के माध्यम से हार्दिक शुभकामनाएं। भारत के 76 वर्ष के इतिहास में किसी प्रधानमंत्री को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में जनादेश दिया गया है। अपने उद्बोधन में प्रदेश महामंत्री ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा जो विकास किए गए है एवम जो योजनाएं प्रारंभ की गई है उसके बिंदु बार जानकारी प्रदान की।

उन्होंने कहा कि एमपी के मन में मोदी, मध्य प्रदेश सरकार का कुशल प्रबंधन, विकास को मिली गति, हर घर जल एवम कृषि क्षेत्र में उन्नति, आयुष्मान मध्य प्रदेश, महिलाओं का सशक्तिकरण प्रदेश की तरक्की, शिक्षा, अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण, नई सरकार की उल्लेखनीय अन्य प्रमुख उपलब्धियां, निम्न योजनाओं में मध्यप्रदेश अग्रणी, पी एम स्वनिधि योजना, कृषि और अधोसंरचना निधि, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना स्वामित्व योजना, नशा मुक्त भारत योजना ,आयुष्मान भारत योजना, मछुआ क्रेडिट कार्ड योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, भाजपा विकास और विकास और विरासत के साथ कांग्रेस सनातन अगस्त विरोधियों के साथ ,आदि बिंदुओं के आधार रखते हुए जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा पहली बार 29 में 29 सीटे जीती। यह रिकार्ड कोई तोड़ नही सकता केवल बराबरी कर सकता है।

मध्यप्रदेश के बजट में 16 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत 2024/25 में लगभग 1000 किलोमीटर सड़क का निर्माण एवं लगभग 2000 किलोमीटर सड़कों के नवीनीकरण होने जा रहा है। 70 लाख 86293 घरों तक नल से जल की सुविधा पहुंच चुकी है। प्रदेश में कुल 2190 गौ शालाओं का संचालन किया जा रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में 42000 से अधिक भर्तियां की जा रही है। 14 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संचालित है एवं तीन और शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मंदसौर नीमच एवं सिवनी में संचालित किए जाएंगे। उपचार हेतु पी एम श्री एंबुलेंस सेवा योजना प्रारंभ की गई है। पार्थिव शरीर हेतु मध्य प्रदेश शांति वाहन सेवा प्रारंभ की गई है। 150 सी एम राइज विद्यालय नवीन भवन में संचालित होंगे। प्रदेश के बैगा भारिया ,सहरिया जैसी पिछड़ी जनजाति समुदाय के बच्चों को बेहतर शिक्षा हेतु इस वर्ष 22 नवीन छात्रावास प्रारंभ किए जाएंगे। प्रदेश के 30 जिलों में संत रविदास स्मारक निर्मित किए जाएंगे। तेंदूपत्ता संग्राहकों का मानदेय₹3000 से बढ़कर ₹4000 किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा महिलाओं के प्रति अभद्र और गैर कानूनी टिप्पणियां करना राजनीतिक को दूषित करता है। आज दोनों चुनाव में करारी हार के बाद भी आत्म अवलोकन की अपेक्षा हुड़दंग और अराजकता कांग्रेस की पहचान बन चुकी है। संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना कांग्रेस का नियमित व्यवहार बन गया है। मोदी जी का विरोध करते-करते भारत का विरोध भाजपा का विरोध करते-करते अब हिंदुओं का अपमान करने में कांग्रेस गर्व करती है ।भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश अपने दायित्व का निर्वाहन करते हुए विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए जुटी है हमारा विचार राष्ट्र प्रथम है और हमारी पेरना अंत्योदय है। पत्रकारों द्वारा प्रश्नों का उत्तर मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी एवम प्रदेश महामंत्री हरि शंकर खटिक ने समुचित ढंग से संतुष्टि प्रदान करने वाला दिया। अंत में आए हुए सभी पत्रकार साथियों का आभार प्रकट जिला महामंत्री विश्वनाथ सिंह तिवारी ने किया।
✍️ रवीन्द्र सिंह (मंजू सर)
RPKP INDIA NEWS
मैहर
