एक पेड़ मां के नाम तहत धार्मिक पर्यटन स्थल श्री कुढ़िया धाम आश्रम रोहनिया में किया गया वृहद वृक्षारोपण
बड़वारा विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह हुए शामिल
(कटनी) एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बड़वारा जनपद के धार्मिक तीर्थ स्थल श्री कुढ़िया धाम आश्रम रोहनिया वृहद वृक्षारोपण किया जहां पर बड़वारा विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने आम का पौधा रोपण किया इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सुधा जायसवाल, हर्ष द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह,कुढ़िया कल्याण समिति अध्यक्ष खेमचंद यादव, जनपद सदस्य विनय नागवंशी, जनपद सीईओ के के पांडे, आरईएस के अभियंता, आर बी सिंह, सरपंच कोमल सिंह सचिव रामलाल सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही।
