गौशालाओं का हुआ आकस्मिक निरीक्षण
(जबलपुर) जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जयति सिंह के निर्देश के परिपालन पर आज जिले के समस्त जनपद सीईओ द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के गौशालाओं का निरीक्षण किया। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया ने भी शहपुरा की गौशालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशालाओं में उपयुक्त व्यवस्थायें पाई गई। साथ ही इसे और व्यवस्थित करने के लिये आवश्यक निर्देश दिये।
