बुन्देलखण्ड युवा मित्र मंडल ने किया दीप दान कार्यक्रम
जिला / छतरपुर / मध्यप्रदेश
बुन्देलखण्ड युवा मित्र मंडल ने किया दीप दान कार्यक्रम।।
घुवारा।। सम्पूर्ण भारत बर्ष में चल रहा नवरात्रि का महा पावन पर्व पर हर एक जगह धूम मची हुई है। ऐसी धूम नगर घुवारा के बुन्देलखण्ड युवा मित्र मंडल के युवाओं द्वारा मचाई जा रही। प्रत्येक दिन श्रद्धालुओं को कुछ न कुछ अलग कार्यक्रम एवं झाकी सजाई दिखाई जा रही है। नवरात्रि के छठवें बुन्देलखण्ड युवा मित्र मंडल के द्वारा दीपदान का कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पधारे कु.भक्ति राजा बुन्देला, राहुल राजा, सोनू सेंगर, रमेश मिश्रा, गुड्डू निगम, नरोत्तम खरे, अमन राय, रवि असाटी ने दीपदान महायज्ञ मे अपना सहयोग किया। उसके बाद नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी।बुन्देलखण्ड युवा मित्र मंडल के युवाओं ने बताया कि अष्टमी को मातारानी को छप्पन प्रकार का भोग लगाया जायेगा। और चित्रांश सी एल स्कूल के बच्चों द्वारा सास्कृतिक प्रोग्राम दिये जायेगे।
बडामलहरा से रूपेन्द्र पाल की रिपोर्ट –
