ए सी सी की लापरवाही से बालिका हुई घायल: पैर मे लगे 50 टांके
ए सी सी की लापरवाही से बालिका हुई घायल: पैर मे लगे 50 टांके
कैमोर । औद्योगिक नगरी कैमोर में एसीसी दशहरा उत्सव समिति के द्वारा दशहरा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है । जहां एक ओर इसे मध्यप्रदेश मे ही नहीं भारत में भी सर्वश्रेष्ठ बताने का प्रयास ए सी सी के द्वारा किया जाता है वही वास्तविकता कुछ और ही है ।अभी हाल ही में चल रहे दशहरा उत्सव के दौरान शांति समिति की बैठक में एवं एसपी साहब की उपस्थिति में हुई बैठक में यह बात प्राथमिकता से रखी गई की पेट्रोल पंप से लेकर अमरैयापार तक की रोड जिसे नगर पंचायत ने स्वयं बनाने के लिये ए सी सी से स्वीकृति मांगी थी लेकिन एसीसी ने नगर पंचायत को बनाने की अनुमति देने से मना कर दिया तथा स्वयं एसीसी ने भी उसे नही बनवाया, उसे एसीसी के द्वारा तत्काल बनवाया जाए। दशहरा उत्सव के दौरान पूरे रोड में गड्ढे एवं अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है । हाल ही में खलवारा बाजार निवासी राजेंद्र प्रसाद सोनी की 10-12 साल की बेटी रामलीला देखने के लिए एसीसी जा रही थी । एसीसी पेट्रोल पंप से रेलवे फाटक के बीच में रास्ते में लगे बोर्ड की राड उसके पैर में फंस गई और उसका पैर कट गया जिसे एसीसी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां से उसे तुरंत विजयराघवगढ़ अस्पताल भेज दिया गया जहां पर उसके पैर में 50 टांके लगे हैं। अब यह कहना कि उस लड़की की गलती है जो रामलीला देखने जा रही थी यह उचित होगा या फिर इसे एसीसी प्रबंधन की गलती मानते हुए प्रशासन इस पर गंभीरता से विचार करेगा।
