बड़वारा विधायक श्री सिंह ने किया शासकीय हाईस्कूल रोहनिया और माध्यमिक शाला रोहनिया का निरीक्षण’

(कटनी)  बड़वारा विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ड़वारा विकासखंड के रोहनिया हाईस्कूल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे जहां पर बच्चों से हालचाल जाना। साथ ही कमी मिलने पर बड़वारा बीईओ को निर्देशित किया ।हाईस्कूल रोहनिया में बच्चो की कम स्ट्रेंथ पर जताई चिंता  रोहनिया हाईस्कूल में निरक्षण के दौरान विधायक श्री सिंह ने पाया की बच्चे कम संख्या में स्कूल पहुंचे जिस पर रोहनिया प्राचार्य को निर्देशित करते हुए कहा की जल्द ही अभिभावकों से संपर्क कर बच्चो को नियमित स्कूल हेतु प्रेरित करें ।शासकीय माध्यमिक शाला रोहनिया को प्रदान किए तीन पंखे    विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह रोहनिया के माध्यामिक शाला पहुंचे जहां पर कम पंखे होने पर अपने निजी खर्चे से तीन पंखे प्रदान किए तथा साथ ही मध्यान्ह भोजन को चखकर उसकी  गुणवत्ता को परखा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें