कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कालूखेडी तालाब का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिये दिशा-निर्देश

Advertisement

(देवास) मोहर्रम पर्व पर कालूखेडी तालाब में ताजिये विसर्जन किये जायेंगे। ताजिये विसर्जन के लिए कालूखेडी तालाब के पास अलग से एक तालाब बनाया गया है। इस संबंध में कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने कालूखेडी तालाब का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये।

     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि इस बात का विशेष ध्‍यान रखे की अलग से बनाये गये तालाब का पानी कालूखेडी तालाब में नहीं मिले। कालूखेडी तालाब पर पर्याप्‍त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाये, जिससे व्‍यवस्‍था सूचारू रूप से बनी रहे। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त श्री रजनीश कसेरा,निगम कार्यपालन यंत्री इंदु प्रभा भारती, निगम स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिसोदिया, सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी उपस्थित थे।

     मोहर्रम पर्व पर देवास में विभिन्‍न स्‍थानों से निकलने वाले जुलूस के दौरान कानून व्‍यवस्‍था बनाये रखने के लिए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कार्यपालिक दण्‍डाधिरियों की ड्यूटी लगाकर संपूर्ण कानून व्‍यवस्‍था के लिए एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह को प्रभारी बनाया है।

     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने अपने-अपने अनुभाग क्षेत्र में अनुविभागीय दण्‍डाधिकारियों को माहर्रम पर्व पर कानून एवं व्‍यवस्‍था बनाये रखने के लिए समूचित व्‍यवस्‍थाएं करने के निर्देश दिये है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें