महिलाओं को उनके अधिकारों और उनसे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देने के लिए आयोजित किया गया कार्यक्रम

Advertisement

(इन्दौर) महिलाओं को उनके अधिकार, उनसे जुड़े कानूनी प्रावधानों और उनके कल्याण के लिए संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए 100 दिन का जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आज वार्ड क्रमांक 70 के गडरिया मोहल्ले में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

      डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन इंदौर की जिला मिशन समन्वयक डॉ वंचना सिंह परिहार ने बताया कि यह कार्यक्रम मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण की समस्त योजनाओं एवं महिलाओं संबंधित कानून एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ऊर्जा डेस्क, वन स्टॉप सेंटर, घरेलू हिंसा से बचाव, छेड़छाड़ रोकने आदि के संबंध में जानकारी दी गई। स्वधार शक्ति सदन, सखी निवास वर्किंग वुमन हॉस्टल, वात्सल्य योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए आवश्यकतानुसार पंजीयन के लिए भी महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें