छात्रावासों, वृद्धाश्रमों में किया गया मेडीकेटिड मच्छरदानियां का वितरण

Advertisement

(टीकमगढ़) राष्ट्रीय स्तर पर मलेरिया उन्मूलन लक्ष्य वर्ष 2030 को ध्यान में रखते हुऐ टीकमगढ़ जिले को 2,02,450 आवंटित मच्छरदानियां चिन्हित 133 ग्राम/नगरों में वितरित की जा रही है।

वर्षा काल के दौरान समुदाय और कार्यकर्ता सुनिश्चित करें कि घर में या बाहर सोते समय व्यक्ति इन मच्छरदानियों का उपयोग अवश्य करें। मच्छरदानियां पूर्णतः सुरक्षित है मच्छरदानी पर बैठने से ही मच्छर का समापन होता है। धूल लगने पर मच्छरदानी को साफ पानी में हाथ से रगड़कर थोना है और छायादार स्थान पर सुखाना है। इसे धूप में भूलकर भी न रखें, धोने में डिर्टजेंट का प्रयोग न करें। इस प्रकार से यह मच्छरदानियॉ आगामी वर्ष 2026 तक मच्छरों से फैलने वाले वैक्टर जनित रोगों जिनमें मलेरिया और वायरल बुखार डेंगू, चिकुनगुनिया, जीका बुखार, जापानी दिमागी बुखार सम्मिलित है से बचाने में मददगार सिद्ध होगी।

वितरण के अंतिम चरण में जिले के चिन्हित क्षेत्रों मे छात्रावासों, वृद्धाश्रमों को और झुग्गीवासियों को मेडीकेटिड मच्छरदानियों का कवरेज दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज नवोदय विद्यालय छात्रावास के 523 विद्यार्थियों को और शासकीय. अनुसूचित जाति जूनियर कन्या छात्रावास एवं शासकीय कन्या उत्कृष्ट सीनियर छात्रावास के सभी विद्यार्थियों को मेडीकेटिड मच्छरदानियां दी गयीं।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें