विधिक साक्षरता शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री दिनेश चंद्र थपलियाल के मार्गदर्शन में निजी शिक्षण संस्था में विधिक साक्षरता शिविर में पौधरोपण किया गया।
(बालाघाट) जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री दिनेश चंद्र थपलियाल के मार्गदर्शन में निजी शिक्षण संस्था में विधिक साक्षरता शिविर में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सुरेन्द्र सिंह गुर्जर जिला न्यायाधीश व सचिव द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की योजना (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवा) योजना 2015, मोटरयान अधिनियम के प्रावधान, विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के प्रावधानों के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही मध्यस्थता योजना एवं भारतीय संविधान में उल्लेखित मूल अधिकार एवं मूल कर्त्तव्य के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। वहीं शिविर में उपस्थित जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जीतेन्द्र मोहन धुर्वे द्वारा साइबर अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही भारतीय न्याय संहिता, लोक अदालत एवं पॉक्सों अधिनियम के प्रावधानों से भी छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। इसके अलावा उन्होंकने गुड टच बेड टच एवं नशे के दुष्परिणामों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की तथा पंच-ज अभियान अंतर्गत विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। शिविर में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. वेंकटा एल तल्लुरी एवं शिक्षक-शिक्षिकाऍ, डिफेंस कांउसिंल से चन्द्रेश नागेश्वर, पैरालीगल वालेन्टियर सुश्री कमर सुल्ताना, विधि छात्राऍ एवं अधिक संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।
