राजस्व अधिकारियों द्वारा राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण
(शहडोल) कलेक्टर श्री तरूण भटनागर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिले के समस्त विकासखंडों में राजस्व महा अभियान 2.0 चलाकर राजस्व के सभी प्रकरणों का निराकरण मैदानी अमले द्वारा डोर-टू-डोर जाकर, शिविर लगाकर यथासंभव किया जा रहा है। आज राजस्व अभियान के तहत अनुभाग क्षेत्र जैतपुर के तहसील बुढार में बी-1 का वाचन,अनुभाग क्षेत्र जयसिंहनगर के सौता नक्षा तरमीम, बी-1 का वाचन, सीमाकंन, ई-केवाईसी, बटांकन, अभिलेख दुरूस्ती जैसे अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया गया। ़ गौरतलब है कि राजस्व महा अभियान 31 अगस्त 2024 तक निरंतर जारी रहेगा।
