कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा

Advertisement

प्लाग रन गतिविधि के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता का दिया संदेश

(कटनी)  स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत कटनी नगर निगम द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। महापौर प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक के निर्देशन एवं निगमायुक्त के मार्गदर्शन में कटनी नगर में प्लाग रन का किया आयोजन। स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी आदेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार नगर निगम की सहयोगी संस्था ओम साई विज़न की स्वच्छता टीम द्वारा कटनी नगर के वार्ड क्र 03 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड स्थित सावित्री विद्या पीठ स्कूल में प्लाग रन गतिविधि का आयोजन किया गया,जिसमें स्कूल के समस्त छात्र -छात्राओं एवम शिक्षको, अन्य स्थानीय जनों की सहभागिता से प्लाग रन गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वच्छता सम्बन्धी नारों के साथ नागरिकों को स्वच्छता का संदेश प्रसारित करते हुए रैली मार्ग में सफाई अभियान चलाया गया एवं व्यवसाईयों की दुकानों में डस्टबिन नहीं पाए जाने पर उनसे दुकानों के बाहर डस्टबिन रखने की अपील भी की गई। साथ ही स्कूल प्रांगण एवम सार्वजनिक क्षेत्रों में पड़े अपशिष्ट को गार्बेज बेग में इकट्ठा कर कचरा संग्रहण वाहन को दिया गया जिससे कचरे का सही निस्तारण हो सकें । कार्यक्रम के अंत मे उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवम अन्य नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें