कलेक्टर श्री सिंह ने तामिया के ग्रामों में राज्यपाल श्री पटेल के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली और मौका स्थल का भ्रमण किया

Advertisement

(छिन्दवाडा)  कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने  24 जुलाई 2024 को राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के छिन्दवाड़ा जिले के विकासखंड तामिया के ग्रामों में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदी में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को राज्यपाल श्री पटेल के भ्रमण के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंध में विभिन्न दिशा निर्देश दिये हैं।
इसके बाद कलेक्टर श्री सिंह ने राज्यपाल श्री पटेल के तामिया के ग्राम छिंदी में प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत बनाये गये हेलीपैड का निरीक्षण किया। जिसके बाद कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदी का निरीक्षण करने के साथ ही कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से भविष्य के बारे में चर्चा की एवं मार्गदर्शन दिया। उन्होंने ग्राम छिंदी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर आरोग्यम परम धनम् प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिन्दी, बाल शिक्षा केंद्र बड्डाढाना छिन्दी एकीकृत महिला एवं बाल विकास परियोजना तामिया, एकीकृत शासकीय नवीन हाई स्कूल सिधौली में सभा स्थल ग्राउंड और ग्राम पंचायत सिधौली में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के हितग्राही श्री अन्‍तलाल के आवास का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल, एसडीएम परासिया श्री पुष्पेन्द्र निगम, जनपद पंचायत सीईओ तामिया श्री संतोष माण्डलिक सहित अन्य अधिकारी साथ में थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें