कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया शिव धाम कुंडेश्वर का निरीक्षण आगामी सावन माह को लगने बाले मेले को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
(टीकमगढ़) कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा ने पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री रोहित काशवानी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ शिव धाम कुंडेश्वर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी सावन माह में शिव धाम कुंडेश्वर में लगने बाले धार्मिक मेला एवं आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए भ्रमण कर मेला स्थल सहित मंदिर परिसर के मुख्य स्थानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थायें बनाने हेतु दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एस.डी.एम टीकमगढ़ श्री संजय दुबे, एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे, रक्षित निरीक्षक श्री विशाल मालवीय, यातायात प्रभारी श्री कैलाश पटेल, थाना प्रभारी कोतवाली श्री आनन्दराज सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
