मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्य व सचिव ने बालक छात्रावास और कन्या छात्रावास का किया निरीक्षण
(मुरैना) मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्य (राज्यमंत्री दर्जा) श्री ऋषी कुमार यादव ने शनिवार को मुरैना पहुंचकर पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक 100 सीटर बालक छात्रावास एवी रोड मुरैना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से विभागीय योजनाओं के संबंध में चर्चा की। मौके पर उन्होंने छात्रावास परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इसी प्रकार उन्होंने 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास शमशान रोड बड़ोखर पर पहुंचकर कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां पर भी वृक्षारोपण किया। इस दौरान उनके साथ सचिव श्री सूरज खोदरे, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग श्री हरिओम सिंह जादौन सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे
