अग्नि वीर योजना के संबंध में विद्यार्थियों को बताया

Advertisement

(हरदा) भारत सरकार की अग्नि वीर योजना के संबंध में छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देश अनुसार शुक्रवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा के सभागृह में वायु योद्धा श्री सुशांत और श्री बिष्ट ने वायु सेना भर्ती और अग्नि वीर योद्धाओं के रूप में कार्य प्रणाली के संबंध में छात्र- छात्राओं विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उत्कृष्ट उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री संतोष जपे, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय डॉ. सरिता तोमर एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री गजराज सिंह उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें