विजयराघवगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Advertisement

(विजयराघवगढ़) मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आषाढ़ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को बेदब्यास जी की जयंती के अवसर पर जनपद क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में भब्यता से गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। विद्यालयों में उपस्थित सम्मानित व विद्वान नागरिक वयोबृद्ध शिक्षको द्वारा गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बड़ी भब्यता से महोत्सव मनाया गया। उक्त तारतम्य में भैसवाही ग्राम के सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक रामपाल सिंह बघेल, बलराम सिंह बघेल, महेंद्र सिंह बघेल एवं विद्वान कृष्ण दास पांडे की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना की संगीतमय प्रस्तुति दी गई । छात्र छात्राओं के द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । कार्यक्रम का संचालन दिनेश चौबे एवं पीयूष पांडे द्वारा किया गया।

उदबोधन में शिक्षक विनोद पाठक एवं तरन्नुम अफरोज द्वारा गुरु शिष्य परंपरा पर प्रकाश डाला गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अनिल कुमार मिश्रा ने भारतीय संस्कृति की महान परंपरा वं गुरु की महत्ता को प्रतिपादित करते हुए गुरु के प्रति त्याग समर्पण की भावना के विकास पर बल दिया गया। जिसमें शिक्षक सीएफ चंद्रिका प्रसाद चंदेल, प्रदीप कुमार सुर्जे , सुरेश चन्द्र साहू, आनंद बर्मन, नीति निगम, माधुरी मौर्य , आदि शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

उत्कृष्ट उच्चo मांoविद्यालय में मनाई गई गुरु पूर्णिमा शासन के निर्देशानुसार गुरु शिष्य परम्परा जैसे सामाजिक मूल्यों के विकास के लिए आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य श्री मति सरस्वती मिश्रा, पूर्व बी ई ओबलराम दास गुप्ता, प्राचार्य कृष्ण दास पाण्डेय, प जागेश्वर मिश्रा एवं कार्यक्रम के संचालक विपिन बिहारी तिवारी द्वारा बेद ब्यास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। संस्था की ओर से अतिथियों का सम्मान कर गुरु पूर्णिमा पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। । छात्रो को सही मार्ग दिशा शिक्षा के सफतम आयाम को पाने का मंत्र दिया ।शिक्षक ओ पी सोनी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर अरुण झंझोते सरिता कुर्मी यगेश्वरी नागपुरे जय प्रकाश गुप्ता देवकी चौधरी ,ओम प्रकाश सोनी संतोष चंपुरिया रूचि विश्वकर्मा अशोक बर्मन सहित उत्कृष्ट एवं मॉडल स्कूल के छात्रो छात्राओं की सहभागिता रही।

श्रद्धा भाव से मनाया गुरुपूर्णिमा महोत्सव
श्री संकट मोचन जगन्नाथ धाम में श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर बैकंठ बासी स्वामी गरुडध्वजाचार्य जी महाराज एवं वर्तमान मठाधिपति स्वामी इंदिरारमण जी महाराज का षोडशोपचार पूजन वैष्णवाचार्य संत श्री नारायण स्वामी, पं कृष्णदास पांडेय,वेदाचार्य पं राकेश उरमलिया,सद्गृहस्थ संत पं प्रेमनारायणाचार्य जी महाराज द्वारा पं जगदीश प्र त्रिपाठी एवं गुरुचरणानुरागी भक्त वृन्दों से पूजन वंदन कराया।उपस्थित जन ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पं प्रमोद मिश्रा, विमलेन्दु पयासी, अनिल शर्मा, माधुरी मिश्रा, लक्ष्मण पांडेय, श्रीमती सरस्वती अरुण मिश्रा, मनोज गुप्ता,अनिकेत पयासी, बाला ताम्रकार,सुरेन्द्र मिश्रा, रामसुन्दर बडगैया, रामनरेश गौतम, अनिल चौबे,गोल्डी तिवारी, रामजी मिश्रा, राजेश गर्ग, संतोष मिश्रा,, राजेन्द्र पांडेय, कामता गुप्ता, राजू पांडेय,अभय मिश्रा, राजू गुप्ता, अजीत पांडेय, घनश्याम गौतम सहित अन्य भक्तों की उपस्थिति रही।

✍️ (जागेश्वर प्रसाद मिश्रा)
RPKP INDIA NEWS
    विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें