प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ में गुरु पूर्णिमा उत्सव आयोजित
(टीकमगढ़) प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ में 21 एवं 22 जुलाई 2024 को प्राचार्य डॉ इंद्रजीत जैन की अध्यक्षता में तथा भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया। प्रदेश में गुरु पूर्णिमा उत्सव का मुख्य आयोजन 21 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आतिथ्य में देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इंदौर में हुआ। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण महाविद्यालय में शहर के गणमान्य नागरिको, कॉलेज स्टाफ, कार्यालीय कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं के समक्ष किया गया।
महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा उत्सव के प्रथम दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ केसी जैन द्वारा मुख्य अतिथियों के परिचय के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में श्री एके सक्सेना सेवानिवृत्त प्राचार्य, डॉ एमपी गुप्ता सेवानिवृत्त अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, डॉ एचपी मिश्रा सेवानिवृत्त प्राध्यापक, डॉ रजनी तिवारी सेवानिवृत्त प्राध्यापक, श्री एसके जैन सेवानिवृत्त ग्रंथपाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ सिद्धनाथ खजुरिया द्वारा किया गया। सभी अतिथियों को साल, श्री फल और पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने भारत की महान गुरु शिष्य परंपरा को विस्तार से समझाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, सह प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, कार्यालीय कर्मचारी, तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों का आभार श्री सौमित्र बनर्जी द्वारा प्रकट किया गया। द्वितीय दिवस गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन महाविद्यालय के प्राध्यापको एवं सहायक प्राध्यापकों की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वन्दना से हुवा। प्राध्यापकों और छात्रों द्वारा सामूहिक रूप से योग और ध्यान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ जितेंद्र कुमार पाण्डेय ने किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कॉलेज के प्राध्यापको एवं सहायक प्राध्यापकों ने छात्रों को संबोधित किया। उन्हें नई शिक्षा पद्धति की जानकारी दी, गुरु शिष्य परंपरा से परिचित कराने के साथ-साथ महान गुरुवों के महान परम्परावों से अवगत भी कराया। कार्यक्रम का समापन डॉ केसी जैन के उद्बोधन के साथ हुआ।
