एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर फोटो वायुदूत एप में अपलोड करें – कलेक्टर श्री प्रसाद
(कटनी) प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर तथा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए जिले भर में एक पेड़ मां के नाम अभियान संचालित किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में जन सहभागिता सुनिश्चित की गई है। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार संचालित एक पेड़ मां के नाम अभियान में पौधारोपण करने वाले व्यक्ति को वायुदूत एप में पौधरोपण करते फोटो अपलोड करनी चाहिए। उन्होंने बताया है कि गूगल प्ले-स्टोर्स से वायुदूत एप डाउनलोड कर पंजीयन करना आसान है। सुविधा के लिए मोबाइल एप्लीकेशन की डायरेक्ट लिंक सबसे नीचे उपलब्ध कराई गई है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले व्यक्ति को स्वयं के संसाधन से कम से कम एक पौधा लगाकर, पौधारोपण की फोटो मोबाइल एप पर अपलोड करनी है। पौधा लगाने के तीस दिन बाद फिर से पौधे की नई फोटो एप पर अपलोड करना होगा। इसके साथ ही आपको एक सहभागिता प्रमाण-पत्र मिल जाएगा। जिसे आप इसी मोबाइल एप्लीकेशन से डाउनलोड कर सकते हैं। कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिले वासियों से पौधा रोपते फोटोग्राफ आवश्यक रूप से वायु दूत अंकुर एप में अपलोड करने का आग्रह किया है। जिससे जिले में बड़े पैमाने पर हो रहे पौधारोपण कार्य
