“दास्तां खुशियों की” नवाचार के रूप में सुरक्षित मातृत्व अभियान के अतंर्गत गर्भवती महिलाओं को ममत्व कार्ड किये जा रहे हैं प्रदान

Advertisement

ममत्व कार्ड के अनुसार गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच करके कराया जा रहा है सुरक्षित प्रसव

(छिन्दवाडा) गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में छिन्दवाड़ा जिले में सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, उप स्वास्थ्य केन्द्रों व जिला चिकित्सालय में सभी गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन कर उनकी एएनसी जांचे की जा रही हैं। जिले में मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु को रोकने के लिए नवाचार के रूप में सुरक्षित मातृत्व अभियान के अतंर्गत ममत्व कार्ड गर्भवती महिलाओं को प्रदान किये जा रहे हैं, जिसमें वर्तमान में सभी गर्भवती महिलाओं की 4 एएनसी जांचे समय पर मेडीकल ऑफीसर द्वारा करवाकर ममत्व कार्ड में भरी जा रही हैं। इसके अलावा उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन कर (सीवियर एनिमिया, मोडरेड एनीमिया, पीआईएच और अन्य) उन सभी को आयरन सुक्रोज, ब्लड ट्रांसफ्युजन, पीआईएच उपचार एवं परामर्श समय पर दिया जा रहा है। जिनका विवरण ममत्व कार्ड में प्रदर्शित हो रहा है।

        अभी तक जिले में 33055 गर्भवती महिलाओं को ममत्व कार्ड प्रदान किया जा चुका है एवं 3600 महिलाओं को मोडरेट एनीमिया से सामान्य मोडरेट एनीमिया में और 237 महिलाओं को सीवियर एनीमिया से मोडरेट एनीमिया में लाया जा चुका है एवं 6841 महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया जा चुका है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें