मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने डेंगू जन-जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

Advertisement

(मुरैना) राष्ट्रीय बैक्टर जनित कार्यक्रम के अन्तर्गत मंगलवार 23 जुलाई 2024 को डेंगू माह के तहत जिले में डेंगू जागरूकता रथ का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पद्मेश उपाध्याय ने डेगू जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. पदमेश उपाध्याय ने डेंगू एवं मलेरिया से बचाव एवं रोकथाम के लिये विस्तार से जानकारी दी। उन्होनें कहा कि डेंगू जन-जागरूकता रथ शहर के सभी वार्डो में भ्रमण कर मलेरिया, डेंगू के लक्षण बचाव एवं रोकथाम के बारे में जन-समुदाय के लोगों को जागरूक करेगा। इस अवसर पर सहायक मलेरिया अधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह यादव सहित समस्त मलेरिया स्टाफ और स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें