जिले के समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में एफएलएन दिवस कार्यक्रम संपन्न

Advertisement

(उमरिया) राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की चतुर्थ वर्षगाँठ के अवसर पर 22 से 28 जुलाई 2024 की अवधि में प्रत्येक शाला में समुदाय की सहभागिता के साथ शिक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाना है। भारत सरकार द्वारा शिक्षण सप्ताह के प्रत्येक दिवस की गतिविधियां का निर्धारण किया गया है। इसी क्रम में 23 जुलाई को जिले के समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में एफएलएन दिवस का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मूलभूत साक्षरता और कौशल विकास केंद्रित गतिविधियों को शामिल किया गया स गौरतलब है की जिले के समस्त शासकीय विद्यालयों में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कक्षा पहली और दूसरी में टीएलएम , कार्यपुस्तिका एवं नवीन शिक्षण पद्धति के अनुसार तैयार किये गए शिक्षक संदर्शिका के माध्यम से पढ़ाया जाता है। इसी कड़ी में एनसीईआरटी के निर्देशानुसार जिले के प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां काराई गयी। पढ़ने और और संख्याओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देने के लिए कहानी सुनाने के सत्र और गणित क्लब की गतिविधियां की गयी जिसमें खिलौना आधारित शिक्षा, खेल आधारति गतिविधियां, कठपुतली का खेल शामिल था। बच्चों की कल्पना और रचनातमकता को विकसित करने के लिए कला और शिल्प गतिविधियां एवं थ्स्छ मेला का आयोजन किया गया। मेले में कक्षा पहली एवं दूसरी के लिए लर्निंग किट / जादुई पिटारा सम्बंधित गतिविधियां जिसमें लघु नाटिका , लोक गीत , अंगूठा एवं उँगलियों के छापे से पेंटिंग – पोस्टर निर्माण , स्टोरी कार्ड, खिलौने आदि के पृथक स्टाल लगाकर प्रदर्शित की गयी । निपुण भारत मिशन के उदेश्य को समझने और उसके महत्व के बारे में जनता के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए थ्स्छ संबंधी फिल्म का प्रदर्शन कंप्यूटर/ टेलीविजन अथवा टेबलेट/मोबाइल फोन के माध्यम से एफएलएन संबंधी फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक, संस्था प्रमुख, जनशिक्षक, विकासखंड अकादमिक समन्वयक, विकासखंड स्रोत समन्वयक, एपीसी अकादमिक एवं डीपीसी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आगामी दिवसों में खेल संस्कृति , कौशल विकास एवं पर्यावरण सम्बन्धी कार्यक्रम किये जाएंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें