हरदा जिले के पर्यटक स्थलों के विकास की कार्य योजना बनायें

Advertisement

जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक सम्पन्न

(हरदा) हरदा जिले के पर्यटक स्थलों को और अधिक आकर्षक रूप से विकसित करने तथा वहां आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिये संसाधनों में वृद्धि के लिये व्यवस्थित कार्य योजना बनायें। यह निर्देश जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने बुधवार को जिला पंचायत में आयोजित जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिये। बैठक में उन्होने कहा कि हंडिया में नर्मदा तट पर घाटों पर आकर्षक लाईटिंग तथा घाटों का सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जाए। उन्होने वन क्षेत्र में प्राकृतिक सौन्दर्य के बीच स्थित पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिये वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिसोनिया ने गुप्तेष्वर मंदिर चारूवा, हंडिया, मकडा़ई किला एवं गोंदागॉव में दीदी कैफे की स्थापना की कार्ययोजना तैयार करने के लिये ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबन्धक को निर्देश दिये। उन्होने जिले में पुरातत्व के अवषेषों व मूर्तियों को एक ही स्थान पर संग्रहित करने हेतु स्थान का चयन करने के निर्देश भी दिये। उन्होने सभी पर्यटन स्थलों के आसपास वर्षा के इस मौसम में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत पौधरोपण कराने के निर्देश भी दिये। बैठक में बताया गया कि नर्मदा नदी पर घाट का निर्माण के संबंध में टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो गयी है अक्टूबंर माह में घाट निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। हंडिया स्थित नर्मदा नदी के मध्य में स्थित नाभिकुंड के विकास हेतु प्रस्ताव धर्मस्व विभाग को भेजा जा चुका है। गोराखाल झरने पर आवष्यक व्यवस्था के लिये भी टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो गयी है तथा यह कार्य शीघ्र प्रांरभ किया जावेगा।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें