सैनिक कल्याण संचालक का सागर दौरा 31 जुलाई को
(सागर) जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (नौसेना) यूपीएस भदौरिया ने बताया कि सैनिक कल्याण संचालक ब्रिगेडियर अरुण नायर, 31 जुलाई को प्रातः 10 बजे शाहबाज सैनिक संस्थान कैंट में पूर्व सैनिकों/विधवाओं के भेंट करेंगे। उन्होंने समस्त पूर्व सैनिकों/विधवाओं से नियत तिथि पर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
