अग्निवीर वायु की भर्ती की पब्लिसिटी ड्राइव का आयोजन 31 जुलाई से 2 अगस्त तक

(रतलाम) इंडियन एयर फोर्स भोपाल की टीम द्वारा जिले में आगामी 31 जुलाई से 2 अगस्त तक की अवधि में विभिन्न स्थानों पर अग्नि वीर वायु की भर्ती की पब्लिसिटी ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, आईटीआई तथा हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों को सम्मिलित किया जाएगा। इसके साथ ही एनसीसी के विद्यार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर सम्मिलित किया जाएगा। उक्त जानकारी आईटीआई प्राचार्य श्री यूपी अहिरवार द्वारा दी गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें