निगम के राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक हुई संपन्न, निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति न करने एवं कार्य में लापरवाही करने पर होगी कार्यवाही

(कटनी) संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल द्वारा राजस्व वसूली के संबंध में समीक्षा करते हुए नाराज़गी व्यक्त कर वसूली कार्य में प्रगति किए जाने हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन में निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन में राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक द्वारा दिनांक 22 जुलाई को राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए समस्त वार्ड वसूलीकर्ताओं से अपने अपने वार्ड अंतर्गत लोक अदालत में विगत वर्ष की तुलना में 15% अधिक राशि के संबंध में जानकारी लेते हुए विगत वित्तीय वर्ष 2023-24 की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 की स्थिति में समस्त आरएसआई से वसूली का आंकलन कर प्रगति किये जाने हेतु निर्देशित कियासाथ ही वसूली कार्य में निरंतर लापरवाही करने एवं लक्ष्यानुसार वसूली न किए जाने वालों पर शासन के निर्देशानुसार वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु चेतावनी दी गई राजस्व अधिकारी द्वारा सभी को अपने वार्ड अन्तर्गत बड़े बकायादारों के नाम प्रस्तुत कर उक्त बकायादारों को एक सप्ताह के अंदर कवरिंग लेटर सहित बिल तामिली करने एवं कर जमा न करने की स्थिति में सभी के नाम सार्वजनिक रूप से प्रकाशित किये जाने के भी निर्देश दिये। उक्त बैठक में समस्त राजस्व उपनिरीक्षकवार्ड वसूलीकर्ता,  नामान्तरण लिपिकराजस्व लिपिक एवं विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति रही

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें