कटनी नदी गाटर घाट का जल स्तर बढ़ते देख महापौर प्रीति संजीव सूरी तत्काल पहुँच स्थिति का लिया जायज़ा

सतर्क होकर बाढ़ संभावित क्षेत्रों पर अगले 24 घंटे रखें सतत निगरानी,जलस्तर बढ़ने पर स्थानीय जनों के पलायन हेतु की जाये समुचित व्यवस्था

(कटनी) शहर में लगातार वर्षा के चलते गाटर घाट,मोहन घाट में कटनी नदी का जल स्तर अत्यधिक बढ़ते देख महापौर प्रीति संजीव सूरी,नगर निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल एवं एमआईसी सदस्यों द्वारा आज प्रभावित क्षेत्र गाटर घाट एवं मोहन घाट पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया।महापौर सूरी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अगले 24 घंटे सतर्क रहते हुए सभी प्रभावित क्षेत्रों में जल स्तर पर निगरानी रखें एवं सभी जगह राहत बचाव कार्य हेतु निगम की आपदा प्रबंधन टीम के कर्मचारी सभी पर्याप्त संसाधनों के साथ उपस्थित रहें,बाढ़ संभावित क्षेत्र/नादियों,पुल में बेरिकेट अवश्य लगायें।जल स्तर बढ़ने की स्थिति पर आस पास क्षेत्र की बस्तियों स्थानीय जनों के सुरक्षित स्थलों में पलायन एवं उचित स्थानों पर ठहराने की संसाधन सहित समुचित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर लें।

महापौर सूरी एवं निगमायुक्त श्री शुक्ल द्वारा आपदा संभावित स्थिति को देखते हुए स्थानीय जनों से नदियों/नालों से दूरी बनाए रखने,एवं जल स्तर अधिक होने पर पुल पार न करने की अपील की है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें