नगर परिषद कारी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

(टीकमगढ़) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री हितेन्द्र सिंह सिसौदिया के मार्गदर्शन में आज नगर परिषद कारी जिला टीकमगढ़ में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ श्री वरूण पुनासे ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगरपरिषद के प्रमुख स्थानों पर अपशिष्ट पदार्थ उत्पन्न करने वालों द्वारा कचरे को सूखे और गीले रूप में छांटकर अलग-अलग कूड़ेदान का उपयोग करना चाहिए, जिससे पर्यावरण प्रदूषण से होने वाली हानि को रोका जा सकता है। साथ ही उक्त कार्यक्रम में उपस्थित नगरपालिका अधिकारी, उपयंत्री, सफाईकर्मी एवं जनसमुदाय को अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी टीकमगढ़ श्री बृजेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा सामान्यजन को पंच-ज के अंतर्गत बताया कि पर्यावरण संरक्षण हमारे लिए बहुत ही आवश्यक है इसके लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए एवं नदी, तालाब आदि को स्वच्छ रखना चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों का प्रयोग न करे, बल्कि जैविक खादों का प्रयोग करें।

इस अवसर पर सी.एम.ओ. नगर परिषद कारी श्री देवेन्द्र आर्या, उपयंत्री सुश्री मोनिका खरे, सहायक वर्ग-03 श्री विजय सिंह यादव सहित सामान्यजन उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें