खबर का असर: रंगनाथ थाना प्रभारी ने तत्काल बंद कराया अवैध कार्य

(कटनी) आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ के द्वारा शीर्षक “अवैध कारोबार- रंगनाथ थाना क्षेत्र में फिर संचालित होने लगा सट्टा व्यापार” से प्रसारित अवैध सट्टे की खबर को संज्ञान में लेते हुए रंगनाथ थाना प्रभारी द्वारा तत्काल प्रभाव से अवैध कार्य को बंद करा दिया गया। भविष्य में इस तरह का अवैध कारोबार स्थापित ना हो यह समझाइस भी दी गई।

आपको बता दें कि कटनी में सट्टा व्यापार से जुड़े कुछ लोग अवैध काम कर रहे थे वहीं आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ की टीम ने मौके पर पहुंच कर चैनल में खबर को प्रसारित कर इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचने का प्रयास किया परिणाम स्वरूप तत्काल प्रभाव से 1 घंटे में मामले को संज्ञान में लेकर रंगनाथ थाना प्रभारी ने संचालितसट्टे के अवैध कार्य को बंद करवा दिया।

✍️ (मतीन खान)
RPKP INDIA NEWS
       कटनी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें