उप-मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने श्री प्रभात झा के निधन पर शोक व्यक्त किया

मेंदाता हास्पिटल पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की

(भोपाल) उप-मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने श्री प्रभात झा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने श्री झा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है और दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है। उप-मुख्यमंत्री श्री देवड़ा मेदांता हॉस्पिटल गुरूग्राम पहुँचे। और उनके परिजन को ढाढ़स बँधाया। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री प्रभात झा का निधन राजनीतिक जगत के लिये अपूरणीय क्षति हैं।

उप-मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि वरिष्ठ राजनीतिज्ञ, मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व राज्यसभा सदस्य, पत्रकार और विचारक श्री झा का वृहद् सामाजिक और राजनीतिक जीवन हम सभी का मार्गदर्शन करता रहेगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें