“एक पेड़ मां के नाम” अभियान अंतर्गत हाथीपावा पहाड़ी पर किया गया वृक्षारोपण

(झाबुआ) “एक पेड़ मां के नाम” अभियान अंतर्गत किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग एवं जन अभियान परिषद द्वारा हाथीपावा पहाड़ी पर शुक्रवार को प्रातः 10 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर नेहा मीना, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री सत्यनारायण दर्रो, उप संचालक कृषि श्री नगीन रावत, श्री जी.एस. त्रिवेदी कृषि विभाग,पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी श्री अरूण कुमार मंडलोई, श्री अरीर अहमद गौरी, जन अभियान परिषद समन्वयक श्री भीमसिंह डामोर, आयुष अधिकारी डॉ. प्रमिला चौहान, कृषि विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारियों, जनाभियान परिषद के सदस्य एवं अन्य विभाग के अधिकारियों द्वारा पौधरोपण किया गया। जिसमे नीम, पीपल, करंज, आंवला, गुलर, खिरनी, सागवान, महुआ, शीशम, कड़ई, जामुन, पीपल आदि बहुप्रजातीय पौधो का वृक्षारोपण किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें