हरदा में मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने पत्रकार वार्ता में किया खुलासा
(हरदा) शहर में मोटर सायकल चोरी होने की घटनाओं में अपराधियों की धडपकड हेतु पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अर्चना शर्मा, हरदा थाना कोतवाली प्रहलाद सिंह मसकोले के विशेष मार्गदर्शन में टीम का गठन किया गया था। जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने बताया कि टीम के द्वारा पूर्व में वाहन चोरी में बंद हुये वाहन चोरों एवं जेल रिहाई वाले कैदियों के ऊपर नजर रखी गई, इसी तारतम्य में पूर्व में डम्फर चोरी में बंद हुये आरोपी जितेन्द्र पिता माणक टिटोरे जाति धोबी उम्र 34 साल निवासी वार्ड नं. 03 खेडीपुरा हरदा को एक मोटर सायकल एचएफ डीलक्स को बेचने के प्रयास में घूमते हुये पकडा गया।

आरोपी से पूछताछ पर उसने थाना क्षेत्र से कुल 5 मोटर सायकल 6 महीने के अन्दर चोरी करना स्वीकार किया है।आरोपी द्वारा चोरी की गई गाडियो को गिरबी एवं बेचने का प्रयास किया गया था, किन्तु दो तीन बार विफलता मिलने पर उक्त सभी गाडियां आरोपी ने रन्हाई कला रोड पर छिपाकर रखी थी जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है आरोपी को सभी प्रकरणो में गिरफ्तार किया गया है। आज माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा । आरोपी जितेन्द्र के विरूद्ध वर्ष 2023 में एक आयसर ट्रक चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध पूर्व का अपराध क्रमांक 585/2023 धारा 379 भादवि का थाना कोतवाली हरदा में पंजीबद्ध है ।
✍️ (मुईन अख्तर खान)
RPKP INDIA NEWS
हरदा
