महिला सरपंचों का प्रत्यास्मरण दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
(विजयराघवगढ) शासन के निर्देशानुसार जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ में 24 एवम 25 जुलाई 2024 को दो दिवसीय प्रत्यास्मरण प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 37 महिला सरपंच उपस्थित हुई।

जनपद पंचायत सभा कक्ष में ब्रतेश जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मास्टर ट्रेनर राजेन्द्र पाटकर पंचायत समन्वय अधिकारी , हर्षित असाटी समग्र सुरक्षा अधिकारी एवम् पी एस बागरी खण्ड पंचायत अधिकारी द्वारा जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ की महिला सरपंचों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम उपरांत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया।

✍️ (जागेश्वर प्रसाद मिश्रा)
RPKP INDIA NEWS
विजयराघवगढ़
