मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य संस्थाओं का किया निरीक्षण
(झाबुआ) कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एस बघेल द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिनमें उप स्वास्थ्य केंद्र कालीदेवी, उप स्वास्थ्य केंद्र कोकावद, उप स्वास्थ्य केंद्र बोचका, उप स्वास्थ्य केंद्र डोचका एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पारा का निरीक्षण कर वहां पायी गयी कमियों को दूर करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग का सभी स्टॉफ उपस्थित मिला।
