योजना के बारे में टोल फ्री नं.-1912 पर संपर्क कर जानकारी की जा सकती है प्राप्त
प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली सूर्य घर योजना के तहत 3 किलोवाट के पैनल में 78 हजार रूपये अधिकतम सब्सिडी घरेलू उपभोक्ताओं के लिये
(अनुपपुर) वर्तमान में प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली सूर्य घर योजना संचालित है। हर घर पर सूर्य से संचालित सोलर प्लेट लगाने की जो स्कीम है। यदि उपभोक्ता इस योजना में शामिल होते हैं तो भारी भरकम बिजली के बिल में काफी सहूलियत मिलेगी। कार्बन सुप्रीम जो हम आने वाली पीढ़ियों को देकर जा रहे हैं, उसमें भारी मात्रा में कमी होगी, पर्यावरण में विकास होगा और आत्मनिर्भर विद्युत उपभोक्ता बनेंगे। उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर योजना के बारे में जानकारी लेकर सोलर के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने। ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से pmsuryaghar.gov.in साइट पर जाकर पंजीयन किया जा सकता है, इस पंजीयन के माध्यम से सब्सिडी हितग्राही के खाते में आ जाएगी। प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली सूर्य घर योजना में 3 किलोवाट के पैनल में टोटल 78 हजार रूपये अधिकतम सब्सिडी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए है। 2 किलोवाट के पैनल में 60 हजार रुपए और 1 किलो वाट के पैनल में 30 हजार रूपये की सब्सिडी केंद्र सरकार द्वारा डायरेक्ट हितग्राही के खाते में दी जाएगी।
